सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Statues of immortal martyrs reinstalled in Shahjahanpur

UP: शाहजहांपुर में पुनर्स्थापित कराई गईं अमर नायकों की प्रतिमाएं, महापौर और नगर आयुक्त ने किया माल्यार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर नायकों की नई प्रतिमाओं को नगर निगम के बाहर स्थित स्थल पर पुनर्स्थापित करा दिया गया है। यहां पहले से स्थापित प्रतिमाएं बुलडोजर से तोड़ दी गई थीं। इस पर विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई प्रतिमाओं को लगाया गया है।    

Statues of immortal martyrs reinstalled in Shahjahanpur
अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में नगर निगम के बाहर स्थित काकोरी केस के अमर नायकों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के बाद मचे हंगामे और मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार सुबह प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित कर दिया गया। इसके बाद महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त के साथ पहुंचे पार्षदों व अन्य लोगों ने अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं पर फूलमालाएं पहनाकर पुष्प अर्पित किए।

Trending Videos


टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित थीं। अमर बलिदानियों की प्रतिमास्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए मै. फ्लाई इंफ्राटेक को नगर निगम की ओर से 40 लाख रुपये में ठेका दिया गया था। 22 मार्च की रात फर्म ने प्रतिमाओं को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दो इंजीनियर किए गए निलंबित 
अमर बलिदानियों के अनादर की जानकारी लोगों को हुई तो हंगामा हो गया। विपक्षी दल और सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त रुख अपनाया। उनके निर्देश पर नगर निगम के निर्माण विभाग के एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया था। फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की ओर से उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। 

देर रात तक चलता रहा काम 
मुख्यमंत्री के 24 घंटे में प्रतिमाओं को पुनर्स्थापित करने के आदेश के बाद बुधवार को क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक करने और प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू हुआ। देर रात तक काम चलता रहा। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे प्रतिमाओं को स्थापित करा दिया गया। सुबह लोगों को प्रतिमाएं दोबारा रखे जाने की जानकारी हुई। तमाम लोग मौके पर पहुंचे और प्रतिमाओं के साथ फोटो खींची। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतिमाओं को स्थापित करा दिया गया है। जेई और एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शासन स्तर से प्रचलित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed