सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Organization of a Block-Level Seminar and Orientation Workshop

Shahjahanpur News: ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Organization of a Block-Level Seminar and Orientation Workshop
विज्ञापन
तिलहर। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को दोपहर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सोनिया गुप्ता के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर विभिन्न स्कूूलों से आए छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाकर सामाजिक और शैक्षिक विषयों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, ग्राम प्रधान बृजेश कुमार शास्त्री और प्रतिभा पटेल, सुधीर गंगवार, अखिल कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed