सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conveyed the message of a 'Drug-Free India' through a poster competition.

Shahjahanpur News: पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Conveyed the message of a 'Drug-Free India' through a poster competition.
तिलहर ​स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में पोस्टर पेंटिंग क
विज्ञापन
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को युवा महोत्सव के अंतर्गत रंगोली, नारा लेखन, पोस्टर पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सभी को नशे से दूर रहकर नशामुक्त भारत बनाने का संदेश दिया।
Trending Videos

विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषयक रंगोली प्रतियोगिता में आकर्षक रंगोलियां बनाकर यातायात के नियमों के प्रति सचेत करने का प्रयास किया। नारा लेखन प्रतियोगिता जल संरक्षण विषय पर आधारित रही। इसमें प्रतिभागियों ने जल बचाने को लेकर जागरूकता फैलाने वाले प्रभावी नारे प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में रचना यादव प्रथम, नैन्सी बाथम और ममता संयुक्त रूप से द्वितीय और छाया तथा वैशाली संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। पोस्टर पेंटिंग में संत कुमार और ममता संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. नरेश पाल और शशि भूषण ने निभाई। कार्यक्रम में छाया, अनामिका, प्रियंका, शशि, कल्पना, आकाश, सद्दाम आदि छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
व्यवस्था में विशाल शर्मा, चरन बिहारी आदि का सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed