सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Statues of Martyrs Demolished by Bulldozer in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, अखिलेश यादव बोले- घोर निंदनीय

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 24 Mar 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं हटाने के दौरान बुलडोजर से टूट गईं, जिससे शहर के लोगों में रोष फैल गया। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसकी कड़ी निंदा की है। 

Statues of Martyrs Demolished by Bulldozer in Shahjahanpur
अखिलेश यादव ने घटना की निंदा की - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थापित काकोरी केस के अमर बलिदानियों की मूर्तियां खंडित हो गईं। इसकी सूचना से शहर के लोगों में रोष फैल गया। महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर जाकर नगर निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताई। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसकी घोर निंदा की। 

Trending Videos

 
नगर निगम के पास स्मार्ट रोड का निर्माण हो रहा है। नगर निगम कार्यालय में लगी अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को हटाकर उनकी नई प्रतिमाओं को लगाया जाना है। इस संबंध में नगर निगम ने एक एजेंसी को 40 लाख रुपये की निविदा पर एक ठेका दिया था। नई प्रतिमा को पीछे लगाया जाना था। संबंधित ठेकेदार ने इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किए गए बगैर रविवार रात बुलडोजर से प्रतिमाओं को हटाने का प्रयास किया। इससे प्रतिमाएं टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग 
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी ने इस मामले में प्रशासन से जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनकी प्रतिमाओं के साथ इस प्रकार की लापरवाही जनमानस की भावनाओं को आहत करती है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सामने आने के बाद महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर जाकर अफसरों को तलब किया और नाराजगी जताई। दूसरी ओर इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें प्रतिमाओं को डंपिंग ग्राउंड में पड़ा होना दिखाया गया है।

अखिलेश यादव ने की निंदा 
काकोरी केस के शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक्स पर नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि सौंदर्य कभी भी शहीदों के मान सम्मान से बड़ा नहीं हो सकता है। शाहजहांपुर में सौंदर्यीकरण के बहाने शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर चलवाना एक मानसिकता की निशानी है। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले शहादत का मोल क्या जानें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed