{"_id":"69c17af43e80088bd1010c62","slug":"negligent-removal-of-statues-of-immortal-martyrs-has-led-to-vandalism-and-anger-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-168776-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लापरवाही से अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं हटाते हुईं क्षतिग्रस्त, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लापरवाही से अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं हटाते हुईं क्षतिग्रस्त, रोष
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में इसी जगह से तोड़ी गईं अमर शहीदों की मूर्तियां। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निर्माण एजेंसी की लापरवाही से रविवार रात नगर निगम कार्यालय के बाहर लगीं काकोरी केस के अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना से शहर में लोगों में रोष फैल गया। नगर आयुक्त ने कहा-संबंधित एजेंसी और अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम के पास स्मार्ट रोड का निर्माण हो रहा है। नगर निगम कार्यालय के बाहर लगी अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को हटाकर वहां उनकी नई प्रतिमाओं को लगाया जाना है। इस संबंध में नगर निगम ने एक एजेंसी को 40 लाख रुपये की निविदा पर ठेका दिया था। नई प्रतिमाओं को पीछे लगाया जाना था। संबंधित ठेकेदार ने इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किए गए बगैर रविवार रात जेसीबी से प्रतिमाओं को हटाने का प्रयास किया। इससे वे क्षतिग्रस्त हो गईं।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अनीत कुमार त्रिवेदी ने इस मामले में प्रशासन से जांच कराकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन वीरों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया, उनकी प्रतिमाओं के प्रति इस प्रकार की लापरवाही जनमानस की भावनाओं को आहत करती है।
नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने कहा कि संबंधित ठेकेदार की लापरवाही की वजह से प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त हुईं हैं। संबंधित ठेकेदार और अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-- --
शाहजहांपुर शहीद धरा है। यहां पर शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बिलकुल अक्षम्य है। इस मामले में संलिप्त अधिकारी-कर्मचारी या अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अर्चना वर्मा, महापौर
Trending Videos