{"_id":"6a5fce48847f2308a60739b7","slug":"a-formal-complaint-was-lodged-to-register-a-case-against-six-quacks-running-clinics-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-179625-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्लीनिक चला रहे छह झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्लीनिक चला रहे छह झोलाछाप के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले क्षेत्र के छह झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी इरफान अली खां ने मंगलवार को थाने में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की संस्तुति सहित तहरीर दी।
तहरीर के जरिये नोडल अधिकारी ने कहा है कि आईजीआरएस पोर्टल और समाधान दिवसों में लोगों की शिकायत के बाद नगर के मोहल्ला हाफिजनगर, बगिया, कटका गांव और अल्हागंज क्षेत्र के गांव इस्लामगंज में संचालित छह क्लीनिकाें के अभिलेख और संचालकों की शैक्षिक योग्यता की जांच कराई गई।
इस दौरान पाया गया कि ये सभी बिना किसी चिकित्सीय डिग्री और योग्यता के क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इस सभी संचालकों को अपने अभिलेख प्रस्तुत करने को नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद