फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU activists protest at Mahanandpur toll plaza; toll made free for half an hour.

Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं का महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन, आधे घंटे तक टोल कराया फ्री

Wed, 22 Jul 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
BKU activists protest at Mahanandpur toll plaza; toll made free for half an hour.
महानंदपुर टोल प्लाजा पर मैनेजर से वार्ता करते भाकियू जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिंधौली क्षेत्र के महानंदपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए सुबह दस से साढ़े दस बजे तक टोल को फ्री करा दिया। आरोप था कि पदाधिकारियों के वाहन निकलने पर टोलकर्मी परेशान करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को टोल प्लाजा पर रोका जाता है और परिचय देने के बाद भी जबरिया टोल वसूला जाता है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जमकर नारेबाजी के बीच टाेल फ्री कराने पर टोल मैनेजर प्रवीण योगी ने मौके पर पहुंचकर जिलाध्यक्ष से वार्ता की और कहा कि जो पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे, उनको जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि टोल पर पदाधिकारियों को परेशान किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। टोल मैनेजर ने बताया कि वार्ता के बाद अब कोई समस्या नहीं है। पदाधिकारी परिचय पत्र दिखाएंगे तो उनको जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed