सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A petrol pump owner's mother has filed a police report against her daughter-in-law and the latter's brother.

Shahjahanpur News: पेट्रोल पंप मालिक की मां ने बहू व उसके भाई पर कराई रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A petrol pump owner's mother has filed a police report against her daughter-in-law and the latter's brother.
विज्ञापन
बंडा। पुवायां मार्ग स्थित जिंदल पेट्रोल पंप मालिक दिनेश जिंदल की मां संतोष रानी जिंदल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि बुधवार को वह घर पर अकेली थीं। नौकरानी काम कर रही थी। इस दौरान दरवाजा खुला तो बहू दीपिका जिंदल अपने भाई साहिल के साथ घर में घुस आई और मारपीट की। आरोप है कि साहिल ने चाकू गले पर रखा। चिल्लानेे पर दीपिका ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सोने की चेन ले जाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी धमकाया। उन्होंने बताया कि बहू के साथ चंडीगढ़ से आए कुछ गुंडे भी उसकी गाड़ी में बैठे रहे। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed