सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A Spiritual Fair to Unfold... Thousands of Devotees to Gather at Sant Rajinder's Satsang.

Shahjahanpur News: लगेगा आध्यात्म का मेला...संत राजिंदर के सत्संग में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
A Spiritual Fair to Unfold... Thousands of Devotees to Gather at Sant Rajinder's Satsang.
बरेली मोड़ पर आध्या​​त्मिक सत्संग के लिए तैयार होता पांडाल। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद धरा पर आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह दो दिन तक रहेंगे। उनके आगमन पर आध्यात्म का मेला लगेगा। दो दिवसीय सत्संग में करीब हजारों श्रद्धालु आएंगे। आयोजन में भारत के अलावा जर्मनी, अमेरिका समेत कई देशों के श्रद्धालु शामिल होंगे। उनके ठहरने के लिए होटल बुक किए गए हैं। बरेली मोड़ पर 132 बीघा एरिये में जर्मन हैंगर पंडाल लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
Trending Videos

14 अप्रैल को दिल्ली से चलकर आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह शाम करीब सात बजे बरेली मोड़ स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वह संगत को दर्शन देने के साथ ही उनकी बात भी सुनेंगे। 15 अप्रैल की शाम को सात बजे आध्यात्मिक प्रवचन होगा। सत्संग के बाद रात नौ बजे आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम होगा। जिसमें नए सदस्यों को दीक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन कृपाल रुहानी मिशन की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष गिरीश चंद्र गुप्ता व सचिव डॉ.कैलाश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में एक हजार लोगों के ठहरने का इंतजाम किया है। अधिकतर होटल और धर्मशाला भी बुक कराए गए हैं। आयोजन की व्यवस्था में उपाध्यक्ष हरपाल अग्रवाल, सुशील रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, रामकुमार मौर्या, सुभाश चंद्र रस्तोगी आदि जुटे हैं।
--
11 साल बाद जनपद में पड़ेंगे चरण
संत राजिंदर सिंह वर्ष 2015 में वृंदावन गाॅर्डन में आए थे। तब भी काफी भीड़ उमड़ी थी। 11 साल के बाद एक बार फिर से उनके चरण शहीद धरा पर पड़ेंगे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के साथ ही कैंटीन का इंतजाम भी किया गया है। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए पुलिस ने भी व्यवस्थाओं को परखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed