सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A team that arrived in Kaneng after receiving a report of electricity theft was assaulted.

Shahjahanpur News: कनेंग में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची टीम से की गई हाथापाई

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A team that arrived in Kaneng after receiving a report of electricity theft was assaulted.
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में बिजली चोरी की सूचना पर कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की विजिलेंस की टीम के साथ विवाद के बाद हाथापाई की गई। टीम को बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos

शनिवार को बादशाहनगर उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार विजिलेंस की टीम के साथ गांव कनेंग में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे। चेकिंग के दौरान यहां मकान मालिक से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विजिलेंस टीम के पुलिसकर्मियों ने बचाव की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। टीम को बिना कार्रवाई के ही मौके से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अरविंद कुमार के मुताबिक बिजली चोरी की सूचना पर विजिलेंस टीम के साथ वहां गए थे। चेकिंग के दौरान अभद्रता की गई। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, पूरे घटना से आरसी मिशन पुलिस अंजान बनी हुई है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed