सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man died under suspicious circumstances; a quack doctor is accused of administering the wrong medication.

Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने तोड़ दिया दम, झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A young man died under suspicious circumstances; a quack doctor is accused of administering the wrong medication.
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। बबक्करपुर गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Trending Videos

मायादेवी ने बताया कि रविवार को पति मनोज की तबीयत खराब हुई तो वह गांव के ही एक झोलाछाप के पास दवा लेने के लिए गए थे। आरोप है कि गलत दवा देने से पति की हालत बिगड़ गईं। उनकी नाक से खून बहने लगा। झोलाछाप ने पति को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया है कि मनोज कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मनोज की मौत से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी माया देवी व बेटों अजय कुमार और आदेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, सोमवार शाम हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया। वहीं, इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed