फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused in youth murder injured in police encounter shot in the leg in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: युवक की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली; सिपाही भी जख्मी

Sat, 01 Aug 2026 10:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 01 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपी ने आलाकत्ल बरामद कराने के दौरान भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक उसने चाकू से हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। 

विज्ञापन
Accused in youth murder injured in police encounter shot in the leg in Shahjahanpur
घायल आरोपी को अस्पताल लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य को चाकू से गोदकर हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी समीर शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक आलाकत्ल बरामद कराने के दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर भागने का प्रयास किया। उसके हमले से एक सिपाही घायल हो गया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रहलादपुर कमलनैनपुर निवासी चंद्रपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कांट क्षेत्र के गढ़ी पूर्वी निवासी समीर व उसके तीन साथियों ने उसके पुत्र गौतम पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना कांट में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- आरोपी ने चाकू से हमला किया 
शनिवार देर रात पुलिस टीम आरोपी समीर को घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए दिलावरपुर के जंगल में लेकर गई। पुलिस के अनुसार, चाकू बरामद करते ही आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया और भागने लगा। हमले में एक सिपाही के बाएं हाथ में चोट आई। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी और घायल सिपाही को पहले सीएचसी कांट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed