{"_id":"6a207e0f8017184ce50372f9","slug":"accused-threatens-municipal-clerk-for-a-job-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-175217-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौकरी के लिए नगर पालिका के लिपिक को धमका रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौकरी के लिए नगर पालिका के लिपिक को धमका रहा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालाबाद। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री को धमकी देने का आरोपी पूर्व संविदाकर्मी अब नगर पालिका के लिपिक नितिन शर्मा को फिर से नौकरी लगवाने के लिए धमकी दे रहा है। परेशान लिपिक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
याकूबपुर तिराहा निवासी नितिन शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नगर पालिका में मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी एक युवक पूर्व में संविदा पर सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहा था। पिछले महीने उस सफाईकर्मी ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस उसे यहां से गिरफ्तार कर ले गई।
इसके बाद आरोपी सफाईकर्मी को सेवा से मुक्त कर दिया गया। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद यहां पहुंचा उक्त आरोपी युवक अब उन पर नौकरी फिर से दिलवाने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने बुधवार को उसके साथ गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos