सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Victim Father Says Asaram is a Hypocrite He Feigns Illness in Jail

पीड़िता के पिता बोले: पाखंडी है आसाराम, जेल में बीमारी का बहाना, बेल मिलने पर नाचने-कूदने लगता है

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 11:20 AM IST
विज्ञापन
सार

दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर पीड़िता के पिता ने उसे पाखंडी बताया। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल में बीमारी का बहाना बनाता है, जबकि जमानत पर वह स्वस्थ रहता है। 

The Victim Father Says Asaram is a Hypocrite He Feigns Illness in Jail
आसारामशाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को जोधपुर जेल से अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर शाहजहांपुर निवासी पीड़िता के पिता ने आसाराम को पाखंडी और मक्कार बताया। कहा कि आसाराम जेल में रहने पर बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो जाता है। जमानत मिलने पर फिर नाचने और कूदने लगता है।

Trending Videos


बिटिया के पिता ने बुधवार को कहा कि आसाराम 14 महीने तक अंतरिम जमानत पर रहा। तब उसे कोई बीमारी नहीं थी। जमानत मिलने पर इंदौर, अहमदाबाद, जोधपुर के आश्रम में नाचता रहा। अब जेल में पहुंचने पर बीमारी का बहाना बनाकर लेट गया। बोले, अस्पतालों में गंभीर बीमारी की बात लिखवाकर कोर्ट में जमानत (बेल) की अर्जी देता है। पिता ने कहा कि उसका उपचार जेल के अस्पताल में ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि आसाराम के सहयोगियों को बरी किए जाने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। अधिवक्ताओं से बात हो गई है। गर्मी का अवकाश होने के चलते 18 जून तक न्यायालय बंद हैं। उसके बाद याचिका दायर की जाएगी। बोले- पाखंडियों के खिलाफ यह लड़ाई रुकने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed