सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Additional Municipal Commissioner accused of indecency sanitation workers blocked the road in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता का आरोप, सफाईकर्मियों ने लगाया जाम, कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 20 May 2026 02:17 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को खिरनीबाग चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन पर कार्रवाई की मांग की। 

Additional Municipal Commissioner accused of indecency sanitation workers blocked the road in Shahjahanpur
सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में अपर नगर आयुक्त पर बैठक के दौरान अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए सफाईकर्मियों ने बुधवार को खिरनीबाग चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में महापौर ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें समझाया। उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। 



बुधवार सुबह दस बजे नगर निगम के सफाईकर्मी नगर निगम कार्यालय में एकत्र हुए। कर्मचारियों का कहना था कि अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सफाई नायकों की बैठक व जूम मीटिंग में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें तत्काल निगम से हटाकर कार्रवाई की जाए। भीषण गर्मी में कर्मचारियों से दो शिफ्ट की बजाय एक शिफ्ट में काम कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमैट्रिक हाजिरी का भी विरोध 
गर्मियों में सिर्फ सुबह पांच से दोपहर 12 बजे की शिफ्ट में काम कराया जाए। जोन चार में सफाई का ठेका ग्रीन टच इंडिया को दिया गया है। फर्म ने अभी तक एपीएफ, ईएसआई का भुगतान खातों में जमा नहीं किया है। बायोमैट्रिक से उपस्थिति का भी विरोध किया गया। इसके अलावा भी कर्मचारियों ने अन्य मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सफाईकर्मी खिरनीबाग चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। महापौर अर्चना वर्मा ने मौके पर पहुंचकर समझाया। 
विज्ञापन
Trending Videos


नगर निगम कार्यालय में बैठक में महापौर ने कहा कि अपर नगर आयुक्त से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। इस दौरान कर्मचारी नेता प्रदीप वाल्मीकि, मुरारी लाल भास्कर, रमेश चंद्र कठेरिया, रमेश, मनोज, मुकुल, राधा बाल्मीकि, आरती, रेनू , आरती देवी, रामबेटी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed