सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A history-sheeter, absconding for five years, was arrested from his in-laws' home in West Bengal.

Shahjahanpur News: पांच साल से फरार हिस्ट्रीशीटर को उसकी ससुराल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
A history-sheeter, absconding for five years, was arrested from his in-laws' home in West Bengal.
आरसी ​ मिशन थाना पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर ओमकार उर्फ झब्बू। स्रोत:  पुलिस
विज्ञापन
पत्नी के मोबाइल से मिली लोकेशन के आधार पर पहुंची पुलिस
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे गुवारी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमकार उर्फ झब्बू को उसकी ससुराल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के मोबाइल की लोकेशन से पुलिस को उसका पता चला। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2006 में हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रोजा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था।
कोरोना काल में वर्ष 2021 में उसे रिहा कर दिया गया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर की रिहाई को निरस्त कर दोबारा जेल भेजने के आदेश जारी किए गए थे। बताया जा रहा है कि रिहा होने के बाद हिस्ट्रीशीटर अपनी ससुराल पश्चिम बंगाल में जाकर छिप गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के मोबाइल नंबर की लोकेशन मिली। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेहरामपुर थाना क्षेत्र के बेहरामपुर गांव भेजा। टीम ने ओमकार को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

स्थानीय न्यायालय के समक्ष तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रस्तुत किया। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर को दून एक्सप्रेस से यहां लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed