सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanitation worker dies under suspicious circumstances; body found hanging.

Shahjahanpur News: सफाई कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies under suspicious circumstances; body found hanging.
गुड्डू लाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, बीमारी से तंग आकर की आत्महत्या
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंगशान रामनगर कॉलोनी निवासी सफाईकर्मी गुड्डू लाल (45) की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, गुड्डू लाल कई साल से बीमार चल रहे थे।
बेटे पवन कुमार ने बताया कि पिता गुड्डू लाल जैतीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौरा पट्टी अंचल में सफाई कर्मचारी थे। पिछले दो माह से पिता बीमार चल रहे थे। वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। दो दिन पूर्व ही पिता को घऱ लेकर आए थे। सोमवार की रात पिता, मां गुड्डी देवी, छोटी बहन खुशबू, भाई प्रांशु से बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गर्मी के चलते सभी लोग बरामदे में सो गए। रात किसी समय उठकर पिता ने कूलर चलाया और फिर कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। रात करीब 12:30 बजे बहन खुशबू पानी पीने के लिए उठी तो पिता को कमरे में कुंडे से लटका शव देख चीख पड़ी। पवन के मुताबिक, पिता ने बीमारी के चलते यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि सूचना पर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर गई थी। परिजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर सफाईकर्मी ने फंदा लगाकर जान दी है।
--
महिला की संदिग्ध हालात में मौत



जलालाबाद/शाहजहांपुर। क्षेत्र के नगरिया भूड़ गांव निवासी कुलदीप की पत्नी शिल्पी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर शिल्पी को अस्पताल ले गए थे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।



पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतका के पति कुलदीप ने बताया कि दो साल पूर्व गांव की ही रहने वाली शिल्पी के साथ शादी हुई थी। उनका एक सात माह का बेटा है। उन्होंने बताया कि पत्नी को बुखार आ रहा था। सरकारी अस्पताल से दवाई भी ली थी। हालत अधिक बिगड़ने पर पत्नी को सीएचसी ले गए। वहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई।



मायके वालों के अनहोनी की आशंका जाहिर करने पर पुलिस को सूचना दी गई। अपराध इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि पता चला कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
--
बीमारी से तंग युवती की जहर खाने से मौत



पुवायां। मोहल्ला छावनी निवासी राजेश मिश्रा की 28 वर्षीय पुत्री कंचन मिश्रा की जहर खाने से मौत हो गई।



थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि राजेश मिश्रा के अनुसार 18 मई की दोपहर कंचन ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजन कंचन को सीएचसी लाए थे। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने कंचन को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात इलाज के बाद कंचन को घर भेज दिया गया। मंगलवार सुबह कंचन की मौत हो गई। कंचन की शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी के अनुसार राजेश मिश्रा ने लिखकर दिया है कि कंचन काफी समय से बीमार चल रही थी और काफी कमजोर हो गई थी। बीमारी के कारण कंचन ने जहर खाकर जान दे दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed