सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blazing sun and humidity left everyone sweating.

Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने छुड़ाया पसीना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Blazing sun and humidity left everyone sweating.
मंगलवार को तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जातीं युवतियां। संवाद
विज्ञापन
लू चलने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हुई वृद्धि
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। लोग धूप से बचाव करते हुए नजर आए। धूप और लू का प्रभाव बढ़ने से गमछा, टोपी और चश्मा लगाकर लोग घरों से निकले। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। लू चलने के साथ तापमान में और वृद्धि का अनुमान है।
पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 31 प्रतिशत है। इससे वातावरण से नमी काफी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। बुधवार को तापमान में और वृद्धि होने के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed