सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple, Son, and Daughter Injured in Beating Over Petty Dispute

Shahjahanpur News: मामूली विवाद में दंपती समेत पुत्र-पुत्री को पीटकर किया घायल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Couple, Son, and Daughter Injured in Beating Over Petty Dispute
विज्ञापन
जलालाबाद। शाहपुर गांव में रविवार की शाम हुई मामूली बात को लेकर हुए विवाद मे कुछ लोगों ने राजवीर को पीटकर घायल कर दिया। उन्हें बचाने आईं उनकी पत्नी शांति देवी, पुत्र रंजीत और पुत्री गायत्री को भी हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
Trending Videos

इस मामले में राजवीर ने आरोपी हरिओम, उसके भाई गोविंद और सुखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के दौरान हरिओम का तार टूट गया। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उनके दरवाजे पर आकर गालियां देनी शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी हमलावर हो उठे। अन्य गांववालों के आ जाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed