{"_id":"6a0d7183735c87dd4102fa9f","slug":"video-protest-against-lathi-charge-on-lawyers-in-shahjahanpur-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज का विरोध, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Mukesh Kumar
Updated Wed, 20 May 2026 02:02 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। इसमें लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। बार के महासचिव नंदकिशोर उर्फ राजेश अवस्थी ने कहा कि लखनऊ के अधिवक्ताओं पर पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। सभी अधिवक्ता इस घटना की निंदा और भर्त्सना करते हैं। उत्तर प्रदेश शासन से अधिवक्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि लखनऊ की घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख का मुआवजा दिया जाए। शासन ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, धीरेंद्र कुमार मिश्र, वैभव श्रीवास्तव, विवेक कुमार यादव, अक्षय अवस्थी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।