{"_id":"69790c58c370431eca0b1a26","slug":"alvira-yasin-secured-the-first-position-in-the-speech-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-164056-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाषण में अलवीरा यासीन ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाषण में अलवीरा यासीन ने पाया पहला स्थान
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में अलवीरा ने पहला स्थान पाया।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें अपने परिवार के सभी सदस्यों को सीट बेल्ट बांधने और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस बीच तीन जिलास्तरीय प्रतियोगिता हुईं। भाषण में जीएफ कॉलेज की अलवीरा यासीन खान ने प्रथम, आर्य महिला महाविद्यालय की महक अवस्थी ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय कांट की शालिनी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos
सड़क सुरक्षा की रील प्रतियोगिता में आर्य महिला महाविद्यालय की आराध्या कालरा ने प्रथम, जीएफ कॉलेज की अनम ने द्वितीय और आयुष चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक (लघु नाटिका) प्रतियोगिता में जीएफ कॉलेज की टीम के आरिश हुसैन, शान अली, सौम्या गुप्ता व कशिश मेहरा ने प्रथम, एसएस कॉलेज की टीम के सौरभ सिंह, शिव गुप्ता, तान्या देओल, अंजली देवी ने द्वितीय और आर्य महिला महाविद्यालय की टीम के अर्चना पाल, अलंकृता सक्सेना, प्रियांशी रावत व कशिश चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजकीय महाविद्यालय के प्रो. आरके सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. रईस अहमद शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।