सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Annual Results Distributed... Meritorious Students Awarded

Shahjahanpur News: वार्षिक परीक्षाफल बांटा...मेधावी पुरस्कृत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Annual Results Distributed... Meritorious Students Awarded
पुवायां के प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी बच्चों को पुरस्कार देते प्रबंधक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल तेरा में वार्षिक परीक्षाफल बांटा गया। इसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए।
Trending Videos

प्रधानाध्यापक सरताज अली ने बताया कि कक्षा पांच में आरफा, सफवान, तसकीन, निशांत, वानिया, कक्षा चार में उम्मे साफिया, देवराज, अजका, प्रांशू, अजनीफ, कक्षा तीन में इकरा, मायरा, कक्षा दो में अरफी, सिदरा, कक्षा एक में इनाया, फरहान, कमल, सादिकान ने अधिक अंक प्राप्त किए। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया के संचालन में हुए समारोह में लेखपाल, अनुभव मिश्रा, सारिका गुप्ता, रामनरायन, गीता देवी, रामकली, गुड्डी देवी मौजूद रहीं।
ग्राम शाहबाज नगर स्थित मदरसा इस्लामिया गौसिया में वार्षिक परीक्षाफल का वितरण किया गया। हाजी मोहम्मद अनीस खान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रसून राय ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, साजिद अली खान, नासिर हुसैन, शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार। सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षाफल वितरित किया गया। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधक डाॅ. कृष्ण मुरारी शुक्ल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और सदस्य नितिश गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किए।
----------

प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में भी मेधावी पुरस्कृत

पुवायां। प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में भी परीक्षाफल का वितरित किया गया। अयांशी, रुद्रा, देवेश, मंजीत, आस्था, अस्मिता, अंशुल, मुदित, नव्या, प्रिंस, अमृत, श्रेय को प्रथम, आन्या, माहिरा, आरुष, अर्पित, राही, अवनी, अधिराज, चेतन, संस्कृति, वीर, अनुभव, मयंक, शैल को द्वितीय और आयुष, काव्या, राशि, उमा, यश, शैलवी, यश, डिसिल, रजत, वीर, नित्यक्षी, आदर्श को कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए।
कक्षा नौ में गोल्डी गिहार, श्रियम भटनागर, राजित सिंह, कक्षा 11 में संध्या देवी, निमिष वर्मा, अंकित वर्मा, अनमोल सिंह प्रथम, प्रियांशु शुक्ला, राज सक्सेना, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष वाजपेयी द्वितीय और कामिनी शर्मा, अंश यादव, अमित कुमार, तुषार सक्सेना तृतीय स्थान पर रहे।
प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य योगेंद्र मोहन, दीपमाला सक्सेना, वर्षा शुक्ला ने मेधावी बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed