फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   B.Tech aspirant commits suicide in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: बीटेक की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी

Sun, 16 Aug 2026 05:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 05:54 PM IST
सार

कलान नगर पंचायत के सभासद जितेंद्र वर्मा के बेटे विनय वर्मा ने शनिवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, विनय बीटेक की तैयारी कर रहा था। वह बीमारी के चलते तनाव में था। 

विज्ञापन
B.Tech aspirant commits suicide in Shahjahanpur
विनय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान नगर पंचायत के मोहल्ला बालाजी नगर निवासी सभासद जितेंद्र वर्मा के बेटे विनय वर्मा ने शनिवार रात लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विनय वर्मा बीमारी के चलते तनाव में था।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त फौजी जितेंद्र वर्मा वर्तमान सभासद हैं। उनका बेटा विनय दिल्ली में रहकर बीटेक की तैयारी कर रहा था। करीब दो माह से विनय बीमार चल रहा था। तीन बार उसका ऑपरेशन भी हुआ था। जिस कारण वह तनाव में आ गया था और कुछ दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर चले आया। बताया जा रहा है कि शनिवार रात विनय के पिता रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे विनय वर्मा ने कमरे में रखी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सीने पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग दौड़ पड़े। खून से लथपथ विनय को देख चीख पड़े। आनन-फानन परिजन विनय को लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक की जांच कर विनय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिवॉल्वर को कब्जे में लिया 
परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। बीमारी के चलते विनय तनाव में था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से भी मना किया था, लेकिन पुलिस ने रिवॉल्वर कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख मां मीरा देवी, भाई अनुज, बहन सूष्टि का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।

सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पता चला है कि विनय ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed