फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: शाहजहांपुर में बारिश से नगर निगम परिसर बना तालाब, सड़कों पर जलभराव और कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 16 Aug 2026 01:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार रात से शुरू हुई बारिश से राहत मिल गई। वहीं, शहर की हालत बिगड़ गई। रेलवे स्टेशन रोड पर खोदाई होने की वजह से कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। नगर निगम कार्यालय परिसर के अंदर तक पानी भरने से परिसर तालाब जैसा नजर आया। 

विज्ञापन
Rain turns Shahjahanpur Municipal Corporation premises into a pond waterlogging and mud on roads
नगर निगम परिसर में हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शनिवार रात से शुरू हुई बारिश ने राहत दी। रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव होने से नगर निगम परिसर तालाब में तब्दील हो गया। 



Rain turns Shahjahanpur Municipal Corporation premises into a pond waterlogging and mud on roads
सड़क पर कीचड़ होने से आवागमन में हुई मुश्किल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खोदाई के कारण सड़क पर हुआ कीचड़ 
रेलवे स्टेशन रोड पर इन दिनों निर्माण और खोदाई का काम चल रहा है। बारिश के बाद यहां सड़क पर कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई स्थानों पर वाहनों के फिसलने का खतरा बना रहा। 
Rain turns Shahjahanpur Municipal Corporation premises into a pond waterlogging and mud on roads
शहीद उद्यान के बाहर जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई सड़कों पर हुआ जलभराव 
नगर निगम परिसर में भी बारिश का पानी भर गया। परिसर में जलभराव की स्थिति ऐसी रही कि वह तालाब जैसा नजर आने लगा। लाल इमली चौराहा और घंटाघर सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। शहीद उद्यान के सामने भी सड़क पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain turns Shahjahanpur Municipal Corporation premises into a pond waterlogging and mud on roads
रोडवेज बस अड्डे के पास हुआ जलभराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों को आवागमन में हुई दिक्कत 
रोडवेज बस अड्डे के सामने पानी भरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जलभराव होने से कुछ दिन पहले बनीं सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश व गड्ढों की वजह से बसों और अन्य वाहनों के निकलने में दिक्कत हुई। 
विज्ञापन
Rain turns Shahjahanpur Municipal Corporation premises into a pond waterlogging and mud on roads
सड़क पर हुआ कीचड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

निसरजई मोहल्ले में घरों के सामने भरा पानी 
बारिश के कारण कई निचले इलाकों में भी पानी जमा हो गया। निसरजई मोहल्ले के तराई इलाके में घरों के सामने जलभराव होने से लोगों के सामने दिक्कत आ रही है। लगातार बारिश होने पर लोगों को जलभराव बढ़ने की चिंता सताने लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed