सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU District President Meets ADM; Issues Remain Unresolved

Shahjahanpur News: एडीएम से मिले भाकियू जिलाध्यक्ष, नहीं हुआ समस्याओं का समाधान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
BKU District President Meets ADM; Issues Remain Unresolved
विज्ञापन
पुवायां। डीएम-एसपी का घेराव करने शाहजहांपुर जा रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं को रास्ते से वापस किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव शाहजहांपुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार से मिले और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
Trending Videos

भाकियू चढूनी गुट का धरना-प्रदर्शन दो फरवरी से पुवायां के डाक बंगला में चल रहा है। 14 मार्च से भूख हड़ताल कर दी गई थी। तीन दिन पूर्व शाहजहांपुर जाते समय कार्यकर्ताओं को एडीएम ने समझाकर वापस भेज दिया था। एडीएम से मिलकर आए जिलाध्यक्ष ने बताया कि एडीएम ने उन्हें एसडीएम न्यायिक के पास भेज दिया था। अधिकारी मामले में कार्रवाई की जगह एक-दूसरे के पास भेजकर टालमटोल कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को सीएचसी से डॉक्टर मौके पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed