सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blazing Sun Leaves People Miserable; Maximum Temperature Reaches 36.8 Degrees Celsius

Shahjahanpur News: तेज धूप ने किया बेहाल, अधिकतम पारा 36.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Blazing Sun Leaves People Miserable; Maximum Temperature Reaches 36.8 Degrees Celsius
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। बृहस्पतिवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। दिन की अपेक्षा रात का मौसम ठंडा रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होने का अनुमान है।
Trending Videos

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 24 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। पछुआ हवा चल रही है। इससे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन का तापमान तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed