{"_id":"69c9308ffd562afb330fd85c","slug":"bolero-carrying-devotees-from-sitapur-collides-with-trolley-seven-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169249-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीतापुर के श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्राॅली से टकराई, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीतापुर के श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्राॅली से टकराई, सात घायल
विज्ञापन
खुटार में हादसे में घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से सीएचसी लाते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। सीतापुर से पूर्णागिरि धाम जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गाड़ी खुटार-पुरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल में ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।
लोधासा के योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी से गांव के उपेंद्र, प्रेमचंद्र, लालचंद्र, गांव नियामुपुर निवासी उमाशंकर, गांव रतनापुर के शिवम, शाहाबाद के प्रशांत अवस्थी के साथ दर्शन करने माता पूर्णागिरि धाम जा रहे थे।
शनिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे लौहंगापुर जंगल में गुरुद्वारे के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक बीच सड़क पर आने से बोलेरो गाड़ी उससे टकरा गई। चालक ट्राॅली को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गुरुद्वारे और आसपास के फार्म हाउस के लोग माैके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन घायल इलाज के लिए सीतापुर चले गए।
डॉक्टर ने उपेंद्र और उमाशंकर की हालत गंभीर बताई है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
सीधी और अच्छी सड़क के बाद भी जंगल बना एक्सीडेंट जोन
पूरनपुर-खुटार मार्ग काफी अच्छी हालत में है। लौहंगापुर जंगल में भी ज्यादा मोड़ नहीं हैं, लेकिन जंगल का क्षेत्र एक्सीडेंट जोन बन गया है। जंगल में आए दिन हादसे होते रहते हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। तीन बार यात्री बसें भी हादसे का शिकार हो चुकी हैं। हादसों को देखते हुए जंगल के पास यूपी-112 का वाहन भी पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद रहता है।
Trending Videos

खुटार में हादसे में घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से सीएचसी लाते कर्मचारी। संवाद- फोटो : Samvad