सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bookings Doubling... Increased Use of Domestic Cylinders for Commercial Purposes

Shahjahanpur News: दोगुनी हो रही बुकिंग...घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक में बढ़ा इस्तेमाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bookings Doubling... Increased Use of Domestic Cylinders for Commercial Purposes
महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति ठप होने से कई होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों का कामधंधा ठप हो गया है। मजबूरी में दुकानदारों ने रसोई गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। नियम के विरुद्ध होने के कारण प्रशासन छापा मारकर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। कुछ दुकानदार इंडक्शन और भट्ठी का विकल्प भी अपना रहे हैं। संकट के मद्देनजर आम दिनों की अपेक्षा सिलिंडर बुकिंग दो गुनी हो गई है।
Trending Videos

एक सप्ताह से अधिक समय से गैस की आपूर्ति की समस्या बनी हुई। व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इसका असर अब बाजार में दिखने लगा है। कई बड़े होटलों ने खाना बनाना बंद कर दिया है। इसके अलावा मेन्यू में भी खाने के कुछ ही आइटम रख रहे हैं। कुछ होटल मालिक विकल्प के रूप में भट्ठी और इंडक्शन चूल्हा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी और बुकिंग में लगातार इजाफा हो रहा है। संकट का समय शुरू होने से पहले आम दिनों में पूरे जनपद में 11 से 12 हजार रिफिल सिलिंडर की आपूर्ति की जाती थी। वर्तमान में इनकी आपूर्ति 25 से 27 हजार सिलिंडर प्रतिदिन है। इसके बाद भी गैस एजेंसियों से लोगों की भीड़ खत्म नहीं हो रही है। रिफिल सिलिंडर की लगातार आपूर्ति हो रही है। प्रशासन का भी मानना है कि तमाम गैर जरूरतमंद उपभोक्ता गैस सिलिंडर स्टॉक में रख रहे हैं। वहीं, कोयले और लकड़ी की बिक्री में खासा इजाफा हुआ है।
---------
आठ से 16 मार्च तक घरेलू सिलिंडर डिलीवरी की स्थिति
कुल बुकिंग : 93,914
कुल डिलीवरी : 83,755
-----
मिठाई और समोसे की दुकान पर छापा, चार घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

मीरानपुर कटरा। घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल रोकने के लिए तिलहर के पूर्ति निरीक्षक मनीष यादव ने सोमवार दोपहर खैरपुर चौराहा स्थित मिल्कीपुर निवासी सूरज कुमार सैनी की मिठाई और समोसे की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दुकान में रखे मिले चार घरेलू गैस सिलिंडर समेत भट्ठी और अन्य उपकरण जब्त करने के साथ ही दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्ति निरीक्षक को दुकानदार सूरज और उनके पिता हरिशंकर सैनी दुकान पर जल रही गैस भट्ठियों पर समोसे तलते और दूध से मावा बनाते मिले। पूर्ति निरीक्षक ने दुकान पर रसोई गैस से किया जा रहा काम बंद करा दिया। दुकान पर रखे मिले चार घरेलू सिलिंडर, दो गैस भट्ठी, दो रेग्युलेटर और उनके पाइप अपने कब्जे में लेने के बाद गांव के कोटेदार गुलशेर की सुपुर्दगी में दे दिए। संवाद
---------
व्यावसायिक कार्यों में खुलेआम इस्तेमाल हो रहे घरेलू गैस सिलिंडर
निगोही। व्यवसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर पाबंदी है, लेकिन यहां कस्बे से लेकर आसपास के गांवों तक खान-पान की दुकानों पर रसोई गैस सिलिंडरों का उपयोग हो रहा है। कस्बे में इस समय हमजापुर चौराहा, पुराना बस स्टैंड, तिलहर मार्ग, शाहजहांपुर मार्ग आदि पर चाट, फास्ट फूड, मिठाई आदि घरेलू सिलिंडर से बनाई जा रही है। बताया जाता है कि दुकानदार महंंगे दाम पर घरेलू सिलिंंडर खरीदकर अपना व्यवसाय चला रहे हैं, लेकिन आम उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए पहले केवाईसी और उसके बाद बुकिंग कराने के बाद ओटीपी नंबर बताने की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। संवाद

-----
गैस रिफिलिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज

भावलखेड़। पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने विभागीय टीम और आरसी मिशन पुलिस के साथ पक्के पुल के पास स्थित शटरयुक्त गैस चूल्हे की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान मालिक मघई टोला निवासी महेश चंद्र दुकान के पीछे के भाग में घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहा था। टीम ने मौके से बड़े और छोटे सिलेंडरों के साथ रिफिलिंग का सामान बरामद किया। बरामद सिलेंडरों को भारत गैस एजेंसी रामगंज के मैनेजर संजीव सिंह की सुपुर्दगी में दे दिया गया। अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी महेश चंद्र के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
------
चाय दुकानदार को घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करते पकड़ा
खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को चौक कोतवाली क्षेत्र में दुकानों पर छापा मारा। एक चाय की दुकान पर घरेलू सिलिंडर का प्रयोग करते हुए दुकानदार को पकड़ा। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर दी। सरोदी बंगला निवासी जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
---------------
व्यावसायिक सिलिंडर खत्म हो गया है। इसलिए दुकान बंद कर दी है। परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। गैस की उपलब्धता होने पर कारोबार शुरू कर देंगे।



- अमित वर्मा, फास्टफूड स्टॉल संचालक



----



चार दिन पहले होटल में सिलिंडर खत्म हो गए। स्टाफ के लिए कोयले की भट्ठी का इस्तेमाल कर खाना बनवा लेते हैं। अगर कोई ग्राहक दाल-चावल से काम चला लेता है तो उसके लिए व्यवस्था की दी जा रही है।



- गोपाल पांडेय, होटल मैनेजर
-----
कालाबाजारी और ओवररेटिंग न होने पाए, इसके लिए प्रशासन की टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। अगर कोई घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घरेलू गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--------------------
घरेलू गैस सिलिंडर की लगातार आपूर्ति की जा रही है। जिसकी केवाईसी हो गई है, उसको दो से ढाई दिन के अंदर सिलिंडर आपूर्ति की जा ही है। जहां भी घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक प्रयोग होने हुए पाया जाएगा तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

महमंद हद्दफ में भट्ठी पर पकौड़ी बनाते हुए दुकानदार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed