{"_id":"69b8b4727ed4fbfd7a0f6ad6","slug":"video-torchlight-procession-held-in-protest-against-tet-mandate-in-shahjahanpur-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 17 Mar 2026 07:24 AM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्य किए जाने से असंतुष्ट होकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जोरदार तरीके से नारेबाजी की गई। जीआईसी खेल मैदान में शिक्षक एकत्रित हुए। यहां से जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गंगवार व जिला महामंत्री हरिशंकर के नेतृत्व में शिक्षकों ने शहीद पार्क तक मशाल जुलूस निकाल कर आरटीई एक्ट 2009 लागू होने के पूर्व से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को बुलंद किया। विनीत कुमार गंगवार ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा अधिकार अधिनियम 29 जुलाई 2011 को लागू हुआ था। उससे पूर्व के नियुक्त अध्यापकों को अधिनियम में टीईटी से छूट प्रदान की गई थी, लेकिन अगस्त 2017 में केंद्र सरकार ने अध्यादेश संशोधन कर सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया। संयुक्त महामंत्री अवनीश कुमार सिंह, शिव सिंह, मसरूफ अली ने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।