{"_id":"69f79c40f7190241ce0e5037","slug":"boy-dies-after-balloon-fragment-lodges-in-windpipe-while-being-inflated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172370-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फुलाते समय गुब्बारा फटने से सांस की नली में फंसा टुकड़ा, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फुलाते समय गुब्बारा फटने से सांस की नली में फंसा टुकड़ा, बालक की मौत
विज्ञापन
कनिष्क का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। चाचा की शादी से एक दिन पहले गांव खपटी निवासी श्यामा के पांच वर्षीय पुत्र कनिष्क की गुब्बारा फुलाते समय उसके फटने के कारण उसका टुकड़ा सांस की नली में फंसने से मौत हो गई। इससे मातम छा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफन कर दिया।
श्यामा के छोटे भाई सूरज की बरात सोमवार को जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर में सजावट के लिए गुब्बारे फुलाए जा रहे थे। इस बीच कनिष्क भी गुब्बारे फुलाने लगा। गुब्बारा फुलाते समय वह फट गया और उसका एक टुकड़ा कनिष्क की सांस नली में फंस गया। हालत बिगड़ने से परिवार में खलबली मच गई।
परिजनों ने सांस नली में फंसे गुब्बारे के टुकड़े को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद बच्चे को गांव में ही डॉक्टर के पास ले गए। उसने शहर ले जाने के लिए कहा। परिजन उसे लेकर वहां से हटे ही थे कि दम घुटने से कनिष्क की मौत हो गई।
हादसे के बाद शादी वाले घर में मंगल गीत के बजाय कनिष्क की मां राजमा देवी की चीत्कार गूंजने लगी। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया।
-- -- -- -- -- --
गुब्बारा फटने से उसका अंश बालक की सांस नली में अटक गया होगा। इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हुई। सांस नली में कोई भी ऐसी चीज जाए तो मृत्यु होने की आशंका रहती है।
-डॉ.मोहम्मद आसिफ, डिप्टी सीएमओ
Trending Videos