सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Smart Meters: Money Being Deducted from Balance in Excess of Actual Consumption

स्मार्ट मीटर : कम खपत पर बैलेंस से ज्यादा कट रहे रुपये

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Smart Meters: Money Being Deducted from Balance in Excess of Actual Consumption
​शिवम दी​क्षित। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्मार्ट मीटर प्री-पेड होने के बाद दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। उपभोक्ताओं के बिजली कम खर्च करने के बावजूद बैलेंस से ज्यादा रुपये कट रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं। परेशान लोग अफसरों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। अधिकारियों के पास भी सटीक जवाब नहीं है।
Trending Videos

जिले में करीब सवा लाख कनेक्शनधारकों में 69 हजार उपभोक्ताओं के घरों-प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसमें अधिकतर को प्री-पेड करते हुए रिचार्ज वाली व्यवस्था कर दी गई। गर्मी के आते ही प्री-पेड मीटर लोगों को दिक्कत देने लगे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार, रिचार्ज में मनमानी तरीके से रुपये काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर में दर्शाई गई रीडिंग के सापेक्ष दो गुने रुपये बैलेंस से काट लिए जा रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह की दुश्वारी आने पर अधिकारियों से शिकायत भी की। वहां से चेक मीटर लगवाने की सलाह दी गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर में रीडिंग सही आ रही है, लेकिन रुपये अधिक कट रहे हैं। इस दुश्वारी का अफसर भी जवाब नहीं खोज पा रहे हैं। इस वजह से वे परेशान होकर भटकने के लिए मजबूर हैं।
--
30 अप्रैल को प्री-पेड मीटर का रिचार्ज 69 रुपये प्लस में था। उसके पांच मिनट के बाद ही आए दूसरे मेसेज में 109 रुपये माइनस दिखाने लगा। उसी रात आंधी आने पर मौसम ठीक होने से सिर्फ पंखे चले। सुबह उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण बिजली नहीं आई। उसके बाद भी माइनस 279 रुपये का मेसेज आ गया। अफसर भी सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं।
-परवेज खान, मोहल्ला एमनजई जलालनगर
--
हमारे बहनोई के घर पर दिसंबर महीने में स्मार्ट मीटर लगा था। चार महीने का 36 हजार रुपये बिल निकाल दिया। आठ दिन से बिजली भी बंद पड़ी है। अफसर मीटर की जांच करने की बात कह रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जांच करने नहीं आया। गर्मी में बिजली कट होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
-शानू, उपभोक्ता
--
पूर्व में हमारे यहां एक हजार रुपये का बिल आता था। अब लगभग चार हजार रुपये का बिल आ रहा है। जबकि खपत भी पूर्व की तरह ही है। इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। विद्युत निगम मनमानी तरीके से कटौती कर रहा है।
-शिवम दीक्षित, खलीलशर्की
--
घर के स्मार्ट मीटर में चार यूनिट का सौ रुपये बिल आया। ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ। गोविंदगंज उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराने पर मीटर जंप मारने की जानकारी दी गई। बताया कि बिल एडजस्ट कर दिया जाएगा। जब से स्मार्ट मीटर लगा है, तब से दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
-रियाजुद्दीन खां, मोहल्ला मामूड़ी
--
स्मार्ट मीटर में बिल ज्यादा आना लोगों का भ्रम है। जिन्हें लग रहा है कि ज्यादा बिल आ रहा। वह चेक मीटर लगवा सकते हैं। महीने की पहली और दूसरी तारीख में साफ्टवेयर में मास्टर डाटा नहीं होता है। इस अवधि में आने वाले मेसेजों को गंभीरता से नहीं लें।
-आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता नगर

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

शिवम दीक्षित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed