सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Railway Loco Pilots' team defeated Patwar King by eight wickets.

Shahjahanpur News: रेलवे लोको पायलट ने पटवार किंग की टीम को आठ विकेट से हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
The Railway Loco Pilots' team defeated Patwar King by eight wickets.
जीएफ कॉलेज के मैदान पर शार्ट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की याद में आयोजित टेनिस बॉल प्राइजमनी गवर्नमेंट सर्वेंट क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट में रविवार को रेलवे लोको पायलट की टीम ने पटवार किंग को आठ विकेट से हरा दिया।
Trending Videos

जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर पटवार किंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट होकर 114 रन बनाए। चंद्र किशोर ने 43 रनों की पारी खेली। सत्येंद्र ने 24 रन बनाए। लोको पायलट की टीम के गेंदबाज शुभम ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में रेलवे की टीम ने दो विकेट होकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ब्रज किशोर ने 23 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच चंद्र किशोर को चुना गया। अंपायर हर्ष शुक्ला व अमित मिश्रा थे। स्कोरिंग मयूर खन्ना ने की।
--
विवाद की भेंट चढ़ा दूसरा मैच
दोपहर करीब तीन बजे दूसरा मैच जल निगम और लेखपाल पुवायां की टीम के बीच होना था। मैच प्रारंभ होने से पहले ही विवाद हो गया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि पुवायां की टीम के उपकप्तान सुबह हुए मैच में दूसरी टीम से खेल चुके थे। उप कप्तान समेत दो अन्य खिलाड़ियों को पुवायां की टीम में शामिल करना चाहते थे। जानकारी होने पर उनको रोक दिया। जिस पर पुवायां लेखपाल के खिलाड़ी नाराज होकर अंपायर व कमेटी से अभद्रता करने लगे। काफी देर तक चले वार्ता के बाद सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में जल निगम को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया गया। मयूर के अनुसार, पुवायां लेखपाल की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। दो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed