सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur: A piece of balloon got stuck in the windpipe while blowing it at uncle's wedding.

Shahjahanpur: चाचा की शादी में गुब्बारा फुलाते समय सांस की नली में फंसा रबर का टुकड़ा, पांच साल के बालक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सार

कनिष्क की मौत के बाद शादी समारोह में मातम छाया हुआ है। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफन कर दिया।

Shahjahanpur: A piece of balloon got stuck in the windpipe while blowing it at uncle's wedding.
कनिष्क की मौत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांट क्षेत्र के गांव खपटी निवासी श्यामा के पांच वर्षीय पुत्र कनिष्क की गुब्बारा फुलाते समय उसका टुकड़ा सांस नली में फंसने के कारण मौत हो गई। उसकी मौत के बाद शादी समारोह में मातम छाया हुआ है। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव दफन कर दिया।

Trending Videos


श्यामा के छोटे भाई सूरज की बरात सोमवार को जाना है। उसकी शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर में सजावट के लिए गुब्बारे फुलाए जा रहे थे। कनिष्क भी गुब्बारे फुला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुब्बारा फुलाते समय उसका एक टुकड़ा कनिष्क की सांस नली में फंस गया। इससे परिवार में खलबली मच गई। परिजनों ने सांस नली में फंसे गुब्बारे को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

इस बीच बच्चे को गांव में ही डॉक्टर के पास ले गए। उसने भी इन्कार करते हुए शहर ले जाने की बात कही। इस बीच दम घुटने से कनिष्क की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया गया।

शादी वाले घर में मंगल गीत के बजाये कनिष्क की मां राजमा देवी की चीत्कार गूंजने लगी। शाम में उसके शव को दफन कर दिया गया। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि बच्चे के परिजन ने पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया गया।

बच्चों को गुब्बारे फुलाने के लिए बिल्कुल भी नहीं दें। इसके फूटने से उसका अंश बालक की सांस नली में अटक गया होगा। इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हुई होगी। सांस नली में कोई भी ऐसी चीज जाएगी तो मृत्यु होने की आशंका रहती है। बच्चों को कोई भी ऐसी चीज नहीं दें, जो वह मुंह में रख लें।
-डॉ.मोहम्मद आसिफ, डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed