फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother-in-law rapes sister-in-law.

Shahjahanpur News: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म

Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law rapes sister-in-law.
मीरानपुर कटरा। जीजा ने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी होने पर ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हालत बिगड़ने पर दुष्कर्म पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र निवासी उनका दामाद घर आया हुआ था। आरोप है कि परिवार के लोगों के गहरी नींद में सो जाने के बाद दामाद ने उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव होने पर दामाद घर से भाग गया। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता को कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तिलहर सीओ इशिका सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed