फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There was a ruckus over beds in the dialysis unit of the Government Medical College

बेड को लेकर बवाल: राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मारपीट, शीशे तोड़े; विधायक के करीबी आरोपी!

Fri, 17 Jul 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 17 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मदनापुर कस्बा निवासी लता नाम की महिला की डायलेसिस हो रही थी। इस बीच बेड को लेकर स्टाफ से कहासुनी हो हो गई।

विज्ञापन
There was a ruckus over beds in the dialysis unit of the Government Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में बेड को लेकर बवाल हो गया। आरोप है कि तीन गाड़ियों से आए मरीज के परिजनों ने यूनिट में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। विरोध में कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले विधायक के करीबी हैं। 

विज्ञापन

घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मदनापुर कस्बा निवासी लता नाम की महिला की डायलेसिस हो रही थी। इस बीच बेड को लेकर स्टाफ से कहासुनी हो हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने कॉल करके कुछ लोगों को बुला लिया।  तीन गाड़ियों से आए लोगों ने मेडिकल कॉलेज में महिला कर्मचारी समेत स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।  डायलिसिस यूनिट के शीशे भी तोड़ दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के अंदर घुसकर मारपीट होने से नाराज कर्मचारियों ने ओपीडी में पर्चे बनाना बंद कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले को शांत करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अभी कोई तहरीर दी गई है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed