फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against 12 people in connection with the viral video of an assault.

Shahjahanpur News: मारपीट का वीडियो वायरल होने के मामले में 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 05:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 12 people in connection with the viral video of an assault.
पड़ोसी पर घर की जानकारियां रिश्तेदार को देने की रंजिश में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। नगर के मोहल्ला आनंद वाटिका में मामूली विवाद में मारपीट के मामले में दोनों ओर से 12 लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी सहित कई आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आनंद वाटिका में रविवार को मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया था। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। एक पक्ष से युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी एक बहन का अपने पति से विवाद चल रहा है। पड़ोस के लोग उनके घर की सारी जानकारी बहनोई को देते थे।
विज्ञापन

बहन रिक्शे से कहीं जा रही थी, इस बीच पड़ोसी ने छेड़खानी की। इस रंजिश में पड़ोस के छह लोगों ने उसकी दो बहनों को पीट दिया। उसने मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास किया तो उसको और पिता-मां को भी पीटा गया। बहन के गले से सोने की लर छीन ली गई। उसने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भी महिला ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट करने, परिजनों को घायल करने, कुंडल छीनने, घर में घुसकर छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed