{"_id":"6a54d44a49b89994e2085d9b","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-harassment-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178834-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सास ने बच्चे को पीटने पर टोक दिया था, हो गई थी कहासुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव हरेवा निवासी पंकज की 24 वर्षीय पत्नी सोनी की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी की ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
बरेली के थाना आंवला क्षेत्र के गांव ढाका निवासी मोहनलाल ने बेटी सोनी की शादी वर्ष 2019 में जलालाबाद क्षेत्र के गांव हरेवा निवासी पंकज के साथ की थी। पंकज के तीन बच्चे हैं। वह बाहर रहकर नौकरी करता है। ससुराल वालों के मुताबिक, रविवार की शाम किसी बात से नाराज सोनी ने अपने एक बच्चे को पीट दिया।
टोकने पर सोनी की उसकी सास से कहासुनी हो गई। इससे नाराज सोनी कमरे में जाकर फंदे से लटक गई। जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सोनी को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के पिता मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।