{"_id":"6a54d472514c060bdd04f588","slug":"three-accused-arrested-for-buying-and-selling-stolen-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178838-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त करने पर तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के बाद बाइकों की बदल देते थे नंबर प्लेट, तीन दिन से आरोपियों की तलाश में थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मिर्जापुर पुलिस ने चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोपी दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। आरोपी चोरी की बाइकें खरीदने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे। तीन दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय थी। मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने बहरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल के मोड़ पर घेराबंदी की। बहरिया गांव निवासी बाइक मिस्त्री शादाब, उसके भाई शवाब व गांव भरतापुर निवासी शिवम को गिरफ्तार किया।
तीनों के कब्जे से सात बाइकें बरामद की गईं। तीनों लोग बाइकों के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों आरोपियों ने बताया है कि वे लोग कलान क्षेत्र के एक व्यक्ति से चोरी की बाइकें कम कीमत पर खरीदते हैं। इसके बाद बाइकों की मरम्मत कर उनकी नंबर प्लेट बदलकर उन्हें अधिक कीमत पर बेच देते थे।
विज्ञापन
गिरोह से जुड़े अन्य लोगों व चोरी की बाइकों के स्रोत के संबंध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। कलान में बाइक बेचने वाले शख्स के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जल्द अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे।