सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case Registered Against Four Individuals for Setting Hut on Fire Out of Spite

Shahjahanpur News: झोंपड़ी में रंजिशन आग लगाने में चार लोगोें पर रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Four Individuals for Setting Hut on Fire Out of Spite
विज्ञापन
कांट। बाबरपुर गांव में 24 फरवरी की देर रात गांव के सुशांत चतुर्वेदी की झोंपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लगने के मामले में गांव की सास-बहू समेत चार लोगों पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

सुशांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 फरवरी की रात करीब 12 बजे उनके घर के सामने डाली गई झोंपड़ी में गांव के कुलदीप मिश्रा, उसकी पत्नी प्रमोदनी, कुलदीप की मां और गांव के ही शिवकुमार ने आग लगा दी। इससे झोंपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने शोर मचाना शुरु किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed