{"_id":"6994c1afe846558da10e3649","slug":"cbse-exams-begincandidates-struggle-with-case-history-of-maths-questions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-165878-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीबीएसई की परीक्षा शुरू...गणित के सवालों की केस हिस्ट्री में जूझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीबीएसई की परीक्षा शुरू...गणित के सवालों की केस हिस्ट्री में जूझे परीक्षार्थी
विज्ञापन
सानिया।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षा की मंगलवार से शुरुआत हो गई। पहले दिन 10वीं के गणित का प्रश्नपत्र छात्र-छात्राओं ने हल कर दिया, लेकिन केस हिस्ट्री ने उन्हें उलझा दिया।
मंगलवार को एसएसएमवी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, द रेनसा एकेडमी, मारवाह माॅर्डन, माधवराव सिंधिया स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, जीटीबीई एकेडमी, केवी वन व टू में सुबह साढ़े दस बजे से 10वीं की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों की चेकिंग करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसी कैमरों की निगरानी में कड़ी सुरक्षा में परीक्षा कराई गई।
दिन में डेढ़ बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। तक्षशिला स्कूल से परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मध्यम स्तर का आया था। प्रश्नपत्र एनसीईआरटी पर आधारित थे। त्रिकोणमिति, ड्राइंग भी काफी सरल आई थी। इसके चलते ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि, केस हिस्ट्री ने विद्यार्थियों को थोड़ा परेशान किया। उसका उत्तर तलाश करने में छात्र-छात्राओं का काफी समय लग गया।
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि गणित स्टैंडर्ड में पंजीकृत 1872 में 1861 बच्चे उपस्थित हुए। 11 गैरहाजिर रहे हैं। इसी तरह गणित बेसिक में पंजीकृत 1600 में 1589 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 11 परीक्षार्थी नहीं आए।
--
प्रश्नपत्र काफी बेहतर आया था। ज्यादा कठिन नहीं था। अधिकतर पढे़ हुए प्रश्न आए थे, जिन्हें आसानी से हल कर दिया। गणित में काफी बेहतर अंक आएंगे।
-सानिया
--
प्रश्नपत्र काफी ठीक आया था। केस हिस्ट्री थोड़ी कठिन लगी, जिसे हल करने में थोड़ा समय लग गया। हमने पूरे प्रश्नपत्र को समय रहते हल कर लिया था।
- दिव्यांशी
--
प्रश्नपत्र ज्यादा कठिन नहीं था। मध्यम स्तर का पेपर था। अधिकतर पढ़े हुए ही प्रश्न आए थे। कुछ प्रश्न कठिन लगे, लेकिन उन्हें भी हल कर लिया।
- अनुष्का
--
पढ़े हुए ही प्रश्न आए थे। उन्हें हल कर दिया। ड्राइंग भी सरल आई थी। त्रिकोणमिति भी ठीक थी। गणित के लिए काफी तैयारी की थी। पेपर अच्छे से हो गया।
- अनन्या गुप्ता
--
Trending Videos

सानिया।- फोटो : संवाद

सानिया।- फोटो : संवाद

सानिया।- फोटो : संवाद

सानिया।- फोटो : संवाद