फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Charging stations for e-buses will be set up at two locations.

Shahjahanpur News: ई-बसों के लिए दो जगहों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Charging stations for e-buses will be set up at two locations.
चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी ई-बसें। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए रिंग रोड स्थित जलालनगर क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए दो स्थानों पर अपॉर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। आने वाले समय में बसों को चार्ज करने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

न्यू सिटी ककरा में बने चार्जिंग स्टेशन तक पहुंचने में वर्तमान समय में काफी दिक्कत आ रही है। ककरा वाला पुल पर निर्माण कार्य होने के चलते वैकल्पिक मार्ग विद्युत उपकेंद्र से होते हुए ककरा के लिए बसें गुजर रही थीं। बारिश में यह मार्ग कच्चा और गड्ढायुक्त होने से ई-बसों का संचालन बाधित हो रहा है। ऐसे में रात में एक बार चार्ज होने पर बसों का आधे दिन ही संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बसों की चार्जिंग की दुश्वारी को खत्म करने के लिए कवायद शुरू की गई है। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में अपॉर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन दो स्थानों पर बनना प्रस्तावित हैं, जहां बसें कम समय में चार्ज हो सकेंगी। इसके लिए पत्राचार करने के साथ ही जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। संभावना है कि जल्द ही जमीन मिलने के बाद योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित
जलालनगर क्षेत्र में रिंग रोड पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह को चुन लिया गया। यहां पर 25 बसों को चार्ज करने का सेटअप लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की करीब पांच हजार वर्गमीटर भूमि चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जा चुका है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में चार्जिंग की स्थायी व्यवस्था नहीं होने से बस संचालन प्रभावित है। भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा। संवाद

----------
नगर निगम क्षेत्र में अपॉर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन बनना प्रस्तावित है। रिंग रोड के पास चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन भी मिल गई। दोनों प्रोजेक्ट शुरू होने से चार्जिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
- गुलशन कुमार, प्रभारी, ई-बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed