सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children are falling prey to viral infections, coughing and vomiting are also troubling them.

Shahjahanpur News: वायरल की चपेट में आ रहे बच्चे, खांसी-उल्टी भी कर रही परेशान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Children are falling prey to viral infections, coughing and vomiting are also troubling them.
डॉ. सतेंद्र वर्मा - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के बाद तेजी से बदल रहे मौसम के चलते बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। तेज बुखार के साथ उल्टी और खांसी की समस्या से भी बच्चे जूझ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इन दिनों प्रतिदिन बुखार से पीड़ित लगभग 100 बच्चे आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लापरवाही से स्थिति घातक हो सकती है।
Trending Videos

राजकीय मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि होली के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन आया है। दिन में तापमान काफी बढ़ जाता है और रात में ठंडक हो जाती है। ऐसे में बच्चों की सेहत पर खासा असर पड़ रहा है। बच्चे इन दिनों वायरल संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं। इसमें तेज बुखार आना, खांसी, उल्टी, जुकाम आदि रोग हो रहे हैं। ऐसे में बच्चे का शरीर गर्म लगने पर तुरंत ही थर्मामीटर से बुखार को नापना चाहिए। यदि बुखार 100 डिग्री के आसपास है तो तत्काल ही चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बचाव
-बच्चे में पानी की कमी न होने दें।
-उबला हुआ पानी छानकर ठंडा होने पर दें।
-नारियल पानी भी दे सकते हैं।
-कपड़े साफ और हल्के पहनाएं।
-हल्का और पौष्टिक आहार दें।
---------
होली के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आया है। बच्चे वायरल संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में उनकी विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है।
-डॉ. सतेंद्र वर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed