{"_id":"6a03558809bf18b2b5006cfa","slug":"congress-stages-protest-in-shahjahanpur-against-neet-paper-leak-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET Paper Leak: शाहजहांपुर में पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला छीनने पर पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET Paper Leak: शाहजहांपुर में पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला छीनने पर पुलिस से झड़प
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार
नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस से झड़प भी हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने नीट पेपर लीक होने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध में पुतला दहन करने का प्रयास करने पर पुलिस से तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष का दावा है कि झड़प में कई कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं।
Trending Videos
मंगलवार को पांच बजे कार्यकर्ता एनटीए का पुतला लेकर कार्यालय से बाहर निकले। वहां पहले से तैनात पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक हुई। खींचतान में पुतला दो भागों में बंट गया। इससे पहले हुई बैठक में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रफी उल हसन ने कहा कि 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की मेहनत, त्याग और सपनों को इस भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यवस्था पर उठाए सवाल
कहा कि किसी पिता ने कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई कराई, किसी मां ने गहने बेचकर अपने बच्चों का भविष्य संवारने की कोशिश की। लाखों छात्र-छात्राओं ने रात-रातभर जागकर तैयारी की, लेकिन बदले में उन्हें मिला पेपर लीक, सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैला संगठित भ्रष्टाचार। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अनुभव कटारिया ने भी सरकार पर प्रश्न उठाए। प्रदर्शन में अध्ययन आनंद, मोहम्मद अयान खान, उमंग मौर्य, अमिल खान, परवेज अहमद, गनी, हर्ष गंगवार, शोभित मिश्रा आदि मौजूद रहे।