सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable's Son Dies Under Suspicious Circumstances at Police Lines

Shahjahanpur News: पुलिस लाइन में सिपाही के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Constable's Son Dies Under Suspicious Circumstances at Police Lines
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाही देवेंद्र सिंह के 16 वर्षीय पुत्र नैमिष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
Trending Videos

मूलरूप से सीतापुर के थाना रामकोट क्षेत्र के गांव जूड़ा नई बस्ती निवासी देवेंद्र परिवार समेत पुलिस लाइन में रहते हैं। देवेंद्र सीओ सदर कार्यालय में तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात उनका पुत्र नैमिष कमरे में सोने चला गया। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में लेटे थे। सुबह जागने पर नैमिष का शव संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की। सदर बाजार इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि नैमिष बारहवीं का छात्र था। वह कुछ समय से अवसाद में था। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। शव परिजन पैतृक गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed