फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of 'Green Road' begins after removing encroachments.

Shahjahanpur News: अतिक्रमण हटाकर ग्रीन रोड का निर्माण शुरू

Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of 'Green Road' begins after removing encroachments.
निशात रोड पर ग्रीन रोड के निर्माण के लिए अतिक्रमण हटने के बाद खोदी गई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत लाल इमली चौराहा से नगर निगम होते हुए ग्रीन रोड का विस्तार किया जा रहा है। लाल इमली चौराहा पर अतिक्रमण इसमें बाधा बन रहा था। नगर निगम प्रवर्तन दल ने दुकानदारों को समझाकर एक तरफ का अतिक्रमण हटवा दिया है। अतिक्रमण हटने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे बने चबूतरों को तोड़ दिया। दूसरी तरफ शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से टाउनहाल होते हुए ग्रीन रोड का विस्तार होना है। अतिक्रमण की वजह से काफी समय से रोड का निर्माण अटका हुआ है। अभी निशात तिराहा तक अतिक्रमण हटाया जाना बाकी है। नगर निगम चीफ इंजीनियर आशीष त्रिवेदी ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटवाकर ग्रीन रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। वहीं, देवी प्रसाद स्कूल से अंटा चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed