{"_id":"6a5bd624aa7a47e87705f322","slug":"under-14-trial-match-shahjahanpur-red-defeated-blue-by-63-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179333-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 ट्रायल मैच : शाहजहांपुर रेड ने ब्लू को 63 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 ट्रायल मैच : शाहजहांपुर रेड ने ब्लू को 63 रन से हराया
विज्ञापन
शाह क्लब के मैदान पर मैच के दौरान गेंद फेंकता गेंदबाज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल मैच में शाहजहांपुर रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहजहांपुर ब्लू को 63 रन से शिकस्त दी। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।
शाह क्लब के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर रेड की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 113 रन बनाए। टीम की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली। मुसेब ने 32 और गोपाल ने 33 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शाहजहांपुर ब्लू की ओर से कर्तव्य और अनस अली ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर ब्लू की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम संभल नहीं सकी और पूरी पारी 50 रन पर सिमट गई। ब्लू की ओर से कार्तिकेय ने 9 और दिव्यांश ने 6 रन बनाए। रेड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अभय दीक्षित ने दो विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि नितिन ने एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पंकज तिवारी और रविंद्र सिंह ने निभाई। इससे पहले मुख्य अतिथि स्वामी शुखदेवानंद विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजीत चारग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और निरंतर अभ्यास पर जोर दिया। संवाद