फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply and pipeline issues dominate board meeting.

Shahjahanpur News: बोर्ड बैठक में छाया जलापूर्ति और पाइपलाइन का मुद्दा

Sun, 19 Jul 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Water supply and pipeline issues dominate board meeting.
नगर निगम की बोर्ड बैठक में उपस्थित वित्त मंत्री व महापौर। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक में शनिवार को अमृत योजना 2.0 के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन, जलापूर्ति और सड़कों की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठा।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इस पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने निर्देश दिए कि अब किसी भी वार्ड में पार्षद की सहमति के बिना सड़क की खोदाई न की जाए। उन्होंने कहा कि जहां पाइपलाइन का कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं, सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने जल निगम और कार्यदायी संस्था ओम इंफ्रा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शहर में अमृत योजना 2.0 के तहत 333 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन जगह-जगह खुदाई के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि फर्म से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराया जाए व नियमित निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच दिनों से जलापूर्ति ठप, इस्तीफा पत्र लेकर पहुंचे पार्षद
रंगीन चौपाल वार्ड के पार्षद मोहसिन मियां ने बताया कि उनके क्षेत्र में पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह इस्तीफा पत्र तक साथ लेकर आए हैं। इस पर मंत्री ने कहा कि पानी आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत है और इस समस्या के कारण किसी जनप्रतिनिधि को इस्तीफे की नौबत आना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने जल निगम और नगर निगम जलकल विभाग को तत्काल समस्या दूर करने के निर्देश दिए। संवाद
--
शहर में बार-बार हो रहे पाइप लीकेज पर दिए निर्देश
बैठक में दिलाजाक क्षेत्र का मामला भी उठा, जहां करीब चार माह पहले 30 लाख रुपये की लागत से बने नलकूप का अब तक बिजली कनेक्शन नहीं होने से कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। मंत्री ने विद्युत निगम को एक सप्ताह के भीतर कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में बार-बार हो रहे पाइप लीकेज पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि शनिवार को रेती रोड से गुजरने के दौरान उन्हें तीन स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज मिली, जो जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।
---------------
बिजली के खंभे नहीं हटने पर भी उठा सवाल
सड़क चौड़ीकरण के बावजूद बीच सड़क पर खड़े बिजली के खंभे नहीं हटाए जाने पर भी पार्षदों ने आपत्ति जताई। लोधीपुर के पार्षद रूपेश वर्मा अन्नू समेत कई पार्षदों ने इस समस्या को उठाया। वित्तमंत्री ने अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह को खंभों को जल्द स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए।
--------------
30 सितंबर तक कर छूट बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा
शाहजहांपुर। बैठक में संपत्ति कर की चालू मांग पर 10 प्रतिशत छूट की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी फॉगिंग मशीन खरीदने, जलभराव से निपटने के लिए नालों के निर्माण, पौधारोपण, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए कल्याण केंद्र की स्थापना, सीएम ग्रिड कार्य के तहत स्वैच्छिक सहायकों की नियुक्ति, रोजा क्षेत्र की मठिया कॉलोनी में बिजली के खंभे और ट्रांसफाॅर्मर लगाने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को सदन में उठाए गए सभी सुझावों और प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी और सभी पार्षद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed