{"_id":"6a4d5a169aa288d8d40fcbd4","slug":"construction-of-the-overbridge-on-subhash-nagar-ring-road-has-begun-residents-will-get-relief-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-178289-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुभाषनगर रिंग रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुभाषनगर रिंग रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
इन्हें नहीं है जान की परवाह : रिंग रोड पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर बूम के नीचे से बाइक निकालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सुभाषनगर रिंग रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां 60 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इसके निर्माण से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे पुवायां, निगोही, सिंधौली समेत आसपास के कई गांवों के साथ ही शहर के लोगों को भी लाभ होगा।
रेलवे स्टेशन से सुभाषनगर रेलवे क्रॉसिंग की दूरी काफी कम है। दिल्ली-लखनऊ और सीतापुर रूट की ट्रेनें इसी क्रॉसिंग से होकर गुजरती हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने का अनाउंस होते ही रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया जाता है। अप और डाउन लाइन की ट्रेन गुजरने से क्रॉसिंग काफी देर तक बंद रहती है।
दिल्ली-लखनऊ से नगरिया मोड़ होते हुए आने वाले वाहन पुवायां, निगोही, सिंधौली की तरफ निकल जाते हैं। रिंग रोड की वजह से अब इन वाहनों को शहर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा तो ओवरब्रिज का निर्माण होने से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जाम की समस्या से निजात मिलेगी। सेतु निगम इस पुल का निर्माण करा रहा है। रेलवे लाइन की बीच के हिस्से का काम रेलवे की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
--
निर्माण के लिए पहुंचने लगी सामग्री और मशीनें
ओवरब्रिज के निर्माण के लिए इंजीनियरों के लिए रेस्टरूम बन गया है। ओवरब्रिज के निर्माण में इस्तेमाल होने वाला पत्थर पहुंच गया है। जेसीबी मशीन भी खोदाई के लिए तैयार खड़ी है। ओवरब्रिज के निर्माण के समय यहां से गुजरने वाले लोगों को थोड़े दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसी क्रम में कुछ दूरी पर स्मार्ट रोड के ऊपर से लखनऊ-पलिया हाईवे को जोड़ने वाले पुल का निर्माण भी शुरू हो गया है।
--
जान जोखिम में डालकर निकलते हैं वाहन चालक
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर दो पहिया वाहन चालक बूम के नीचे से वाहन निकालते हैं। कभी ट्रेन आने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ओवरब्रिज बनने से इस तरह की घटनाएं भी रुकेंगी।
--
रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से काफी देर इंतजार करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है। ओवरब्रिज के निर्माण से काफी राहत मिलेगी।
-नाजिर अली, शहबाजनगर
--
तिलहर और बरेली की ओर जाने के लिए रिंग रोड सबसे अच्छा माध्यम है। क्रॉसिंग पर जाम में फंसना पड़ता है। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण से परेशानी दूर हो जाएगी।
- मुनेंद्र दीक्षित, मूर्छा
--
रिंग रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 60 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इसके निर्माण में करीब दो वर्ष लग जाएंगे।
- बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम