फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   First train to Tanakpur launched; 200 tickets sold on the first day.

Shahjahanpur News: टनकपुर के लिए पहली ट्रेन शुरू, पहले दिन 200 टिकटों की बिक्री

Wed, 08 Jul 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
First train to Tanakpur launched; 200 tickets sold on the first day.
शाहजहांपुर में टनकपुर के लिए ट्रेन रवाना होने पर झंडी दिखाता चालक। संवाद
शाहजहांपुर। जिले से टनकपुर के लिए पहली सीधी ट्रेन मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। पहले दिन करीब 200 टिकटों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से टनकपुर के लिए ट्रेन को शुरू किया गया है। सोमवार को पीलीभीत में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। फूलों से सजी-धजी ट्रेन यहां पहुंची। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में एलजीबी कोच लगे थे जिसमें चेयरकार सीटें भी थीं। उम्मीद थी कि यही ट्रेन रोजाना पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर जाएगी लेकिन उसे वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन

टनकपुर से पीलीभीत तक चलने वाली ट्रेन ही शाहजहांपुर तक आई। उसके बाद ट्रेन 12:45 बजे यहां से रवाना की गई। पहले दिन ट्रेन में करीब 200 टिकटों की बिक्री हुई। इससे रेलवे को करीब 4500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लगभग दस यात्रियों ने टनकपुर तक जाने के लिए टिकट खरीदे। शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत और टनकपुर के बीच यात्रा करने वाले लोगों को ट्रेन संचालित होने से सीधी और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। अब यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि तय समय पर ट्रेन रवाना हुई है। पहले दिन 200 टिकट की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed