फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notices issued to 16 absent drivers... services to be terminated if they do not report within 24 hours.

Shahjahanpur News: गैरहाजिर 16 चालकों को नोटिस... 24 घंटे में नहीं आने पर सेवा होगी समाप्त

Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 16 absent drivers... services to be terminated if they do not report within 24 hours.
रोडवेज बस स्टेशन। संवाद
शाहजहांपुर। गैरहाजिर चल रहे परिवहन निगम के 16 चालकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर गई दी है। एआएम ने समीक्षा के दौरान चालकों को चिह्नित करते हुए उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में नहीं आने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि 24 जून को समयपाल नृपेश कुमार सिंह ने उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध कराई है। इसमें चालक अमित, अरविंद, करन कुमार, मोहम्मद जावेद अंसारी, पंकज पाल, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, राम आसरे, रिंकू कुमार, रोहित कुमार, सुधीर, वेद प्रकाश मिश्रा, कुलदीप राठौर, संतोष दीक्षित, रविंद कुमार, विवेक कुमार सिंह एक जून से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन

ड्यूटी के प्रति बरती जा रही लापरवाही को देखते हुए उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उन्हें निगम के निर्देशों व अनुबंध शर्तों के आधार पर कार्य करने के इच्छुक होने पर 24 घंटे के अंदर उपस्थित होना होगा। रिपोर्ट नहीं करने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed